तीन पीढ़ी द्वारा एक साथ तपस्या का प्रत्याख्यान

संस्थाएं

तीन पीढ़ी द्वारा एक साथ तपस्या का प्रत्याख्यान

चेन्नई
तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड, ट्रिप्लीकेन की आयोजना में एस.एच.जी. तेरापंथ भवन में शासनश्री साध्वी शिवमालाजी के सान्निध्य में तपोभिन्दन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए साध्वीश्री ने कहा कि मोक्ष प्राप्ति के चार मार्गाे में से एक है- तप। व्यक्ति मन और इन्द्रियों पर अंकुश लगा कर ही तप के पथ पर चल सकता है। तप से जहां शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्ति तो हो सकती ही है, साथ में कर्म निर्जरा का बहुमूल्य साधन भी है। तप के साथ, स्वाध्याय, ध्यान की निरन्तरता भी बनी रहे।
मुथा परिवार की तीन पीढ़ियां तप का उपहार लेकर आई है। प्रकाश मुथा, उनके पुत्र मुकेश, पौत्र प्रज्ज्वल तप का उपहार लेकर आये हैं। सभी के प्रति आध्यात्मिक मंगलकामना। कार्यक्रम में तेयुप के निर्देशन में मंत्र दीक्षा का आयोजन किया गया। इक्षु मुथा ने दादा, बड़े पापा, भाई के तप पर गीतिका से विचार व्यक्त किए। जैन विश्व भारती मुख्य न्यासी रमेश बोहरा, ट्रस्ट बोर्ड प्रबंध न्यासी सुरेश संचेती, सम्पतराज चोरड़िया इत्यादि ने तपस्वियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मंत्री विजयकुमार गेलड़ा ने किया।