गायन प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

गायन प्रतियोगिता का आयोजन

गंगाशहर
तेरापंथ युवक परिषद् एवं तेरापंथ महिला मंडल गंगाशहर के संयुक्त तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी शशिरेखाजी एवं साध्वी ललितकलाजी के सान्निध्य में युगल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साध्वी रोहितप्रभाजी की गीतिका से कार्यक्रम का मंगलाचरण हुआ। साध्वी कांतप्रभाजी की प्रेरणा से इस कार्यक्रम में अनेक जोड़ों ने भाग लिया।
तेयुप उपाध्यक्ष ललित राखेचा ने निर्णायक पुखराज शर्मा एवं सुमन शर्मा का परिचय दिया एवं प्रतियोगिता संबंधी नियम बताए। शासनश्री शशिरेखाजी ने जीवन में संगीत का महत्व बताते हुए कहा कि संगीत सिर्फ एक कला मात्र नहीं है, यह अपने आप में एक चिकित्सा थेरेपी भी है। संगीत से रोगों का इलाज भी किया जा सकता है। संगीत अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का भी सशक्त माध्यम है।
निर्णायकगण द्वय पुखराज एवं सुमन शर्मा ने गीत की प्रस्तुति दी एवं प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा की। तेयुप एवं तेममं द्वारा निर्णायकगण एवं विजेताओं का सम्मान किया गया। संचालन तेममं सदस्य रूबी छाजेड़ द्वारा किया गया।