महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमारजी की महत्वपूर्ण भेंट

संस्थाएं

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमारजी की महत्वपूर्ण भेंट

नई दिल्ली
राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमारजी की भेंट हुई। मुनिश्री ने जब परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी का पावन संदेश महामहिम को सुनाया, तब राष्ट्रपति महोदया ने दोनों हाथ जोड़कर मस्तक झुकाकर गुरुदेव को प्रणाम किया और प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आचार्यश्री महाश्रमणजी महान आत्मा हैं, पुण्यात्मा हैं। मैं पूर्व में उनके दर्शन कर चुकी हूं।
मुनिश्री ने महामहिम को आचार्यश्री महाश्रमण दीक्षा कल्याण महोत्सव, अणुव्रत अमृत महोत्सव, जीवन विज्ञान, आचार्यश्री महाश्रमणजी की अणुव्रत यात्रा, मंुबई चातुर्मास आदि अनेक विषयों पर अवगति प्रदान की। लगभग 18 मिनट तक चली उस भेंट वार्ता में राष्ट्रपति महोदया को राज्य सभा सांसद लहरसिंह सिरोया ने ‘तुलसी स्मृति ग्रंथ’ भेंट कर सम्मान किया। महामहिम के समक्ष जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली के अध्यक्ष सुखराज सेठिया व अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मन्त्री डॉ0 कुसुम लुणिया ने अपनी भावनाएं व्यक्त की। मुनि अमनकुमारजी भी वहां उपस्थित रहेे। मुनिश्री की इस भेंट वार्ता में टीकमचंद सेठिया, बाबूलाल दूगड़ एवं डॉ. धनपत लुणिया का विशेष श्रम रहा। गाँधीनगर सभा एवं तेयुप दिल्ली द्वारा रास्ते की सेवा में श्रम नियोजित किया गया। इस कार्यक्रम से जिन शासन एवं तेरापंथ धर्मसंघ की अच्छी प्रभावना हुई।