विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

संस्थाएं

विभिन्न क्षेत्रों में रक्षा बंधन कार्यशालाएं

दिल्ली
साध्वी कुन्दनरेखाजी के सान्निध्य में जैन संस्कार विधि से रक्षा बंधन कार्यशाला का आयोजन किया। गोयल श्रद्धा निवास ग्रीन पार्क में संस्कारक सुशील डागा, अनिल सेठिया ने मिलकर रक्षाबंधन को जैन मंत्रोच्चार द्वारा कैसे मनाया जाए, उसकी जानकारी डेमो के माध्यम से श्रावक श्राविकाओं को दी। इस अवसर पर साध्वीश्रीजी ने कहा- ‘भारतीय संस्कृति में भाई-बहिन के प्रेम को अखंड रखने वाला त्यौहार है रक्षा बंधन। वैसे तो यह त्यौहार ब्राह्मण संस्कृति को उजागर करता है, लेकिन समयानुसार त्यौहार की सीमाएं आगे बढ़ी। आज हर सभी धर्म, समाज में रक्षा बंधन के त्यौहार पर भाई के हाथ में ‘रक्षाकवच’ पहनाने वाली बहिन उसके दीर्घजीवन की कामना करती है।’
साध्वीश्रीजी ने कहा-‘सुसंस्कारों से सुसज्जित इंसान के पग-पग पर निधान होता है। परिषद अध्यक्ष विकास चोरड़िया ने सभी का स्वागत किया। क्षेत्रीय संयोजक तरुण सेठिया ने आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर दिल्ली सभा मंत्री, संजय संचेती क्षेत्रीय सह-संयोजक पारस गोलछा, कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत पुगलिया, दक्षिण दिल्ली सभा अध्यक्ष हीरालाल गेलड़ा, मंत्री यश बरमेचा, संजय चौरड़िया, अरविंद दूगड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। अंत मे साध्वीश्रीजी के मंगल पाठ के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।