कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला

संस्थाएं

कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला

विजयनगर, बैंगलोर
मुनि दीपकुमारजी के सान्निध्य में ‘संगठन और दायित्वबोध’ विषय पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुनि दीपकुमारजी ने कहा- ‘कार्यकर्ता वह होता है जो पद पर नहीं रहकर भी पदासीन व्यक्ति की तरह सक्रिय रुप से कार्य करे। संस्थाओं में कुछ कार्यकर्ता आधी रात को भी काम करने के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे कार्यकर्ता संस्थाओं की नींव के पत्थर होते हैं। कार्यकर्ता में परार्थ की चेतना का विकास, संवेदनशीलता की चेतना और सहिष्णुता के प्रशिक्षण से अनुभव चेतना का विकास होना अपेक्षित है। संगठन में सौहार्द बना रहे, प्रमोद भावना बढ़ती रहे, ऐसा प्रयास करना चाहिये। जहां प्रमोद भावना की कमी होती है, उस संगठन के सर्वांगीण विकास का ग्राफ नीचे चला जाता है। केकड़ावृत्ति नहीं समाज में जटायुवृत्ति जगे।’ मुनिश्री ने सभी को शनिवार की सामायिक करने की प्रेरणा दी।
मुनि काव्यकुमारजी ने तेयुप की ओर से चल रही सम्यक दर्शन कार्यशाला के संदर्भ में पाथेय प्रदान किया। कार्यक्रम में जैन स्कोलर्स पाठयक्रम की निर्माता मंजु नाहटा ने ‘कर्मवाद’ विषय पर प्रेरक विचार रखे। तेरापंथी सभा अध्यक्ष प्रकाश गांधी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष राकेश पोखरणा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष मंजू गादिया एवं उपाध्यक्ष बरखा पुगलिया ने भी अपने विचार रखते हुए मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।