अवचेतन मन की अपार शक्ति को जगाएँ

संस्थाएं

अवचेतन मन की अपार शक्ति को जगाएँ

मालवीय नगर, जयपुर।
शासन गौरव बहुश्रुत साध्वी कनकश्री जी के सान्निध्य में अभातेममं द्वारा निर्देशित कार्यशाला द पाॅवर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड का आयोजन अणुविभा केंद्र के प्रांगण में तेरापंथ महिला मंडल, जयपुर द्वारा किया गया। साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के पश्चात महिला मंडल गीत द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। साध्वीश्री जी ने कहा कि विकास के दो साधन हैंµशरीर और मन। हमें बाॅडी फिटनेस के साथ माइंड फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए। संतुलित जीवन के लिए दिल और दिमाग दोनों का संतुलन जरूरी है। साध्वीश्री जी ने अवचेतन मन को जागृत करने के उपाय बताए। अवचेतन मन जन्म जन्मांतरों के अच्छे व बुरे दोनों प्रकार के संस्कारों का स्टोर हाउस है। आध्यात्मिक मंत्रों व अनुप्रेक्षा आदि के द्वारा अच्छी सलाह दें, अच्छे विचारों की पौध उगाएँ तो अवचेतन मन उसे ग्रहण करेगा, उससे अच्छे संस्कारों की तरंगें निकलेंगी, जिससे सकारात्मक व्यक्तित्व का निर्माण शुरू हो जाएगा। सूरत से समागत मुख्य वक्ता अल्का सांखला ने अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल, जयपुर अध्यक्षा नीरू मेहता ने मुख्य वक्ता अल्का सांखला का स्वागत-अभिनंदन किया। आभार ज्ञापन महिला मंडल, जयपुर की मंत्री नीलिमा बैद ने किया। कार्यशाला का संयोजन सुमन बोरड़ ने किया।