विकास महोत्सव के विविध आयोजन

संस्थाएं

विकास महोत्सव के विविध आयोजन

बोरावड़
साध्वी प्रांजलप्रभा जी के सान्निध्य में विकास महोत्सव का आयोजन किया गया। साध्वीश्री जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र के समुच्चारण से प्रारंभ हुए इस संघीय कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल द्वारा किया गया। साध्वी रुचिप्रभा जी, साध्वी गौतमप्रभा जी ने गीतिका का संगान किया। तेममं अध्यक्ष हर्षा चैरड़िया, मीडिया प्रभारी कैलाश गेलड़ा ने विकास महोत्सव पर अपने विचार रखे। साध्वी प्रांजलप्रभा जी ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ आचार्य भिक्षु के चिंतन की फलश्रुति है। जहाँ उनकी साधना ने इस संघ के लिए खाद का काम किया तो वहीं उनके पुरुषार्थ रूपी पानी ने इस संघ को सिंचित किया है। धर्मसंघ की स्थापना के लगभग सौ वर्ष बाद जयगणी ने इस संघ की डोर संभाली और संघ को मर्यादा महोत्सव, भिक्षु चरमोत्सव व पट्टोत्सव जैसे तीन महत्त्वपूर्ण उत्सव दिए। संघ की वर्धमानता की तसरी शताब्दी में आचार्यश्री महाप्रज्ञ जी द्वारा नए उत्सव का सृजन हुआ वह हैµविकास महोत्सव। आचार्यश्री तुलसी संघ में विकास के पूरक रहे। धर्मसंघ में चहूँमुखी विकास के साथ-साथ व्यक्ति-व्यक्ति के विकास को महत्त्व दिया। संघ गुरुदेव तुलसी के अवदानों को सदैव याद रखेगा। कार्यक्रम का समापन संघगान के संगान से हुआ।