
द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस माइंड कार्यशाला का आयोजन
कालू।
तेरापंथ भवन में साध्वी उज्ज्वलरेखा जी के सान्निध्य में अभातेममं के निर्देशानुसार ‘द पावर आॅफ सब-काॅन्सियस’ कार्यशाला रखी गई। सरल शब्दों में कहा जाए तो ‘अचेतन मन की शक्ति’। कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के द्वारा मंगलाचरण के साथ की गई। साध्वीश्री जी ने कहा कि अवचेतन मन की शक्ति इतनी अधिक है कि वो अपनी पूरी जिंदगी बदल सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि व्यक्ति सदैव सकारात्मक सोच रखे। सकारात्मक सोच हमारे अवचेतन मन को और अधिक सकारात्मकता प्रदान करती है, जिससे व्यक्ति का जीवन सदैव प्रगति पर चलता रहता है। कार्यशाला का संचालन रेणु बोथरा ने किया। जागृति भदानी ने अचेतन मन के बारे में अपने विचारों को व्यक्त करते हुए बताया कि व्यक्ति अपनी सकारात्मक सोच से, अपने सकारात्मक व्यवहार से अपने अचेतन मन को और अधिक ऊर्जान्वित कर सकता है। साथ ही योग साधना के महत्त्व को बताते हुए अपनी चेतनाओं पर नियंत्रण पाने का आसान रास्ता भी बताया।