लचीलेपन की शक्ति कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

लचीलेपन की शक्ति कार्यशाला का आयोजन

उधना।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा ‘लचीलेपन की शक्ति’ कार्यशाला का आयोजन मुनि उदित कुमार जी के सान्निध्य में किया गया। मुनिश्री के द्वारा नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिला मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत द्वारा मंगलाचरण किया गया। अध्यक्षा सोनू बाफना ने स्वागत वक्तव्य किया एवं बताया कि अगर मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत हो तो हम जिंदगी की कोई भी मुश्किल परिस्थिति को आसान बना सकते हैं।
महिला मंडल, उधना के परामर्शक एवं उपासिका दिलखुश मेड़तवाल ने आचार्यश्री भिक्षु का दृष्टांत बताते हुए कहा कि आचार्यश्री भिक्षु ने कितने कष्ट सहन किए थे, जिससे आज हमें तेरापंथ जैसा महान धर्मसंघ मिला है। मुनि अनंत कुमार जी ने बताया कि व्यक्ति अगर मुश्किल परिस्थिति में रास्ता निकाल लेता हे तो व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना करना सीख लेता है।
मुनि उदित कुमार जी ने कहा कि लचीलेपन की शक्ति मतलब की अपनी वृत्तियों पर नियंत्रण रखना, अगर व्यति में आत्मविश्वास हो तो व्यक्ति हर परिस्थिति में अपने आपको चेंज कर सकता है। समस्या की जड़ को पकड़कर उसका उचित समाधान हम कर सकते हैं। अंत में महिला मंडल उपाध्यक्ष महिमा चोरड़िया ने पैरामीटर आॅफ रेजिलिएंस की प्रश्नावली द्वारा स्वयं का मूल्यांकन करवाया गया। आभार ज्ञापन महिला मंडल कोषाध्यक्ष स्वीटी बाफना ने किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कोठारी ने किया। कार्यक्रम में लगभग 63 बहनों की उपस्थिति रही।