आचार्य कालूगणी निर्वाण दिवस के आयोजन

संस्थाएं

आचार्य कालूगणी निर्वाण दिवस के आयोजन

सिकंदराबाद
साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में तेरापंथ के अष्टमाचार्य कालूगणी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर साध्वी डाॅ0 मंगलप्रज्ञा जी ने कहा कि मृदु कालूगणी ने तेरापंथ धर्मसंघ में विकास का बीजारोपण किया। वे तेरापंथ धर्मसंघ के ख्याति प्राप्त महासाहसी आचार्य के रूप में प्रतिष्ठित हुए हैं। इसका साक्षात उदाहरण हैµ22 वर्षीय मुनि तुलसी को संघ का दायित्व सौंप देना। वे पुण्यशाली प्रतापी आचार्य बने, जिन्होंने संघ को आचार्य तुलसी जैसे तेजस्वी आचार्य दिया। साध्वीश्री जी ने कहा कि कालूगणी ने अपनी मेधा शक्ति से संघ को विकास के शिखर पर आरोहण करवाया। साध्वी समुदाय की शिक्षा के संदर्भ में उनका युगीन सम्यक् चिंतन संपूर्ण संघ के लिए प्रणम्य है। साध्वी सुदर्शनप्रभा जी एवं साध्वी राजुलप्रभा जी ने गीतिका के द्वारा प्रस्तुत किया। साध्वी सिद्धियशा जी ने कहा कि कालुगणी का अनुशासन लोकप्रिय था। पूजा दक ने नौ की तपस्या का प्रत्याख्यान किया। तेरापंथ सभा द्वारा तपस्विनी बहन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी चैतन्यप्रभा जी ने किया।