तपस्या अभिनंदन समारोह

संस्थाएं

तपस्या अभिनंदन समारोह

बीदासर।
केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी रचनाश्री जी के सान्निध्य में 9 वर्षीय बालिका राशि बैद के अठाई की तपस्या का अभिनंदन समारोह मनाया गया। साध्वीश्री जी ने कहा कि तपस्या कर्म रजो केा होता है वैसे ही जैसे रजाई बनाने से पूर्व रुई को धुना जाता है और उजला किया जाता है वैसे ही तप करने वाला व्यक्ति तपस्या से कर्म रजो को धुनता है और आत्मा को उजला करता है। तप रूपी साबुन भीतर के मैल को धो देता है। जिससे आत्मा उज्ज्वल होती है। साध्वीवृंद ने गीत, कविता का संगान किया। शिखा बैद, सेखानी स्कूल के प्रिंसिपल धनराज, दिव्या बोथरा, भावना दुगड़, अलका बांठिया, पारस-रजनी बैद, रूपेश सेखानी ने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल, कन्या मंडल, पारिवारिक बहनों ने गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन साध्वी लब्धियशा जी ने किया।