आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन

भीलवाड़ा।
शासनश्री मुनि हर्षलाल जी, मुनि पारस कुमार जी, मुनि यशवंत कुमार जी के प्रांजल सान्निध्य में नवरात्रि पर्व के शुभारंभ पर आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित अभातेममं महामंत्री नीतू ओस्तवाल के स्वागत में तेममं द्वारा कार्यक्रम आयोजित हुआ। शासनश्री मुनि हर्षलाल जी ने राष्ट्रीय महामंत्री को आध्यात्मिक मंगलकामनाएँ दी एवं संघ-संघपति के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा दी। मुनि पारस कुमार जी ने कहा कि पदासीन व्यक्ति लौकिक कार्यों के साथ लोकोत्तर कार्यों को भी महत्त्व देकर एक नया इतिहास बनाए। मुनि यशवंत जी ने नव निर्वाचित महामंत्री के प्रति मंगलकामना करते हुए कहा कि वक्त कभी भी करवट ले सकता है, इसलिए पद दायित्व निर्वहन के समय सजग, विनम्र होना जरूरी है। आचार्य तुलसी के युग को याद करते हुए आपने कहा कि उन्होंने साधु व श्रावक समाज की हर छोटी प्रतिभा को जाना, प्रोत्साहित, प्रेरित किया और विकास का मंच दिया, तब जाकर यह तेरापंथ संघ आज शिखर पर आरूढ़ है। वर्तमान आचार्य महाश्रमण जी से प्रबंधन के सूत्र सीखकर प्रतिभाओं को उजागर किया जा सकता है।
महिला मंडल की बहनों ने मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभातेममं राष्ट्रीय महामंत्री नीतू ओस्तवाल ने कहा कि कर्मभूमि भीलवाड़ा में साधु-साध्वियों की सन्निधि एवं बहनों द्वारा मिले सम्मान-स्नेह की ही फलश्रुति है कि आज वो इस मुकाम पर है। महिला मंडल अध्यक्षा मैना कांठेड ने राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत करते हुए उनके प्रति मंगलकामना एवं बधाई व्यक्त की। निवर्तमान अध्यक्षा मीना बाबेल ने वर्ष 2021-23 की उपलब्धियों पर अभातेममं द्वारा प्रदत्त सम्मान के बारे में बताया। नव निर्वाचित अभातेममं सदस्य उषा सिसोदिया एवं मनाली चोरड़िया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रचार-प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा ने बताया कि नव निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री एवं अभातेममं सदस्यों के स्वागत-अभिनंदन में टीपीएफ राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल, अणुविभा उपाध्यक्ष निर्मल गोखरू, अध्यक्ष जसराज चोरड़िया, तेयुप मंत्री अशोक बड़ोला, विमला रांका, चंद्रकांता चोरड़िया ने भी अपनी भावनाएँ प्रस्तुत की। तेममं से विनीता भानावत एवं टीम ने सामूहिक स्वर में गीतिका की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल ने एक्शन साॅन्ग द्वारा स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। मंच संचालन मंत्री अमिता बाबेल ने किया। सम्मान सत्र का संचालन विनीता सुतरिया ने किया। तेममं की ओर से आभार ज्ञापन नीलम लोढ़ा ने किया। कार्यक्रम में श्रावक समाज एवं अभातेममं महामंत्री एवं सदस्यों के परिवारजन की भी उपस्थिति रही। कार्यकारिणी, परामर्शक, संरक्षक एवं मंडल की सभी बहनों ने उत्साह के साथ स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाया।