द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

मदुरै।
तेरापंथ भवन में महिला मंडल के तत्त्वावधान में अभातेममं के निर्देशानुसार ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ममता संकलेचा ने मंगलाचरण से किया। कार्यक्रम को मंगलमय बनाने के लिए महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत गाया। अध्यक्षा लता कोठारी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति देते हुए सभी का स्वागत किया और अधिवेशन के बारे में सभी बहनों को अवगत करवाया और जानकारी दी।
‘द पावन आॅफ रीडिंग’ की कार्यशाला में डिंपल बागरेचा एवं ममता संकलेचा ने अच्छी तरह से सभी को समझाया की साहित्य बुक जैसा वफादार मित्र और कोई नहीं है। पुस्तकें हमें सही मार्गदर्शन प्राप्त कराती हैं। डिंपल बागरेचा ने बहनों से प्रश्न एवं उत्तर के माध्यम से समझाया कि स्वाध्याय का अर्थ क्या है। किताबें क्यों पढ़नी चाहिए और इससे क्या लाभ होता है। स्वाध्याय कितने और उसके प्रकार के बारे में बताया। सबको प्रेरणा और त्याग दिलाया कि दिन में कम से कम 20 मिनट तक सबको स्वाध्याय अवश्य करना चाहिए। इससे अपनी स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता बढ़ती है। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री सुनीता कोठारी ने किया।