द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

टिटलागढ़।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं, टिटलागढ़ ने समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा जी एवं समणी आदर्शप्रज्ञा जी के सान्निध्य में ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा बबीता जैन ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल की नई सदस्य बहनों ने गीत के संगान के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। समणी निर्देशिका विपुलप्रज्ञा जी ने कहा कि स्वाध्याय करने से हमारी सोच पाॅजिटिव होती है तथा पढ़ते-पढ़ते एक क्षण ऐसा आता है हमारी जिंदगी बदल जाती है। स्वाध्याय करने से शक्ति मिलती है, अज्ञान का अंधेरा दूर होता हैं स्वाध्याय को अपने जीवन का अच्छा साथी बनाएँ।
समणी आदर्शप्रज्ञा जी ने कहा कि जीवन जहाँ है वहाँ संघर्ष है, साथी अच्छा तो सफर अच्छा होता है। स्वाध्याय को अपना साथी बनाएँ तथा बच्चों में भी पढ़ने के संस्कार डालें। सोनाली जैन ने कहा कि पढ़ना हमारे दिमाग का व्यायाम है, अगर किताबों से अच्छी दोस्ती करोगे तो अपने को कामयाब इंसान बना पाओगे। केसिंगा बंगुमुंडा एवं बालंगीर के श्रावक-श्राविका भी शामिल हुए। लगभग 100 भाई-बहन कार्यशाला में उपस्थित थे।