जप अनुष्ठान का आयोजन

संस्थाएं

जप अनुष्ठान का आयोजन

उधना।
मुनि उदित कुमार जी के सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, उधना द्वारा आयोजित कोटि जप अनुष्ठान सानंद संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित कोटि जप अनुष्ठान के साधकों एवं अन्य धर्मानुरागी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए मुनि उदित कुमार जी ने कहा कि कोटी जप अनुष्ठान का शुभारंभ मुनि सुमेरमलजी ‘लाडनूं’ के सान्निध्य में कोलकाता में सन् 1991 में हुआ। तब से लेकर अब तक प्रत्येक चातुर्मास के दौरान कोटी जप अनुष्ठान का सफलतापूर्वक आयोजन होता रहा है।
मुनिश्री ने आगे कहा कि कोटी जप अनुष्ठान एक उत्कृष्ट साधना है। इसमें भाग लेने वाला व्यक्ति प्रतिदिन नवकार मंत्र की 11 माला गिनते हुए सवा लाख नवकार मंत्र का जाप कर लेता है। उधना में इस अनुष्ठान में 206 भाई-बहनों ने जुड़कर कुल मिलाकर ढाई करोड़ नवकार मंत्र का अनुष्ठान किया है। मंत्र जप में अनोखी शक्ति होती है। उसमें भी नमस्कार महामंत्र का जाप तो विशेष महत्त्वपूर्ण होता है। तेममं के अध्यक्ष सोनू बाफना ने अनुष्ठान के संबंध में उपयोगी जानकारी दी एवं मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता की। मुनि अनंत कुमार जी एवं मुनि रम्य कुमार जी ने नवरात्रि अनुष्ठान करवाया। कार्यक्रम का संचालन तेममं, उधना के मंत्री नीलम डांगी ने किया।