द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

ईरोड।
अभातेममं द्वारा निर्देशित कार्यशाला ‘द पावन आॅफ रीडिंग’ का आयोजन तेममं, ईरोड द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण गीतिका से महिला मंडल की बहनों ने की। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पिंकी भंसाली ने किया। प्राची नखत ने रीडिंग का महत्त्व बताया। पिंकी जीरावाला ने बताया कि पढ़ाई के लिए बच्चों पर फोर्स करने की आवश्यकता नहीं है। जबरदस्ती करने से बच्चों के दिमाग पर गलत प्रतिक्रिया हो सकती है। बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा हो ऐसा प्रयास किया जाए।
पिंकी भंसाली ने कहा कि सभी महान लीडर्स की एक काॅमन हैबिट होती है वह है रीडिंग, जिसकी वजह से उनके अंदर एक तेज विचारों की खान थी। रीडिंग से बहुत सारे फायदे होते हैंµइमेजिनेशन पावन मजबूत होती है, पाॅजिटिव साइकोलाॅजी देती है।, दूसरों की गलतियों से सीखने का मौका मिलता है। इसीलिए कहते भी हैं कि पुस्तकें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। मंत्री पूनम दुगड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।