द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

किशनगंज।
अभातेममं के निर्देशानुसार महिला मंडल, किशनगंज द्वारा ‘द पावर आॅफ रीडिंग’ कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन मेें किया गया। कार्यशाला का प्रारंभ मंगलाचरण द्वारा हुआ। तत्पश्चात महिला मंडल की अध्यक्षा संतोष देवी दुगड़ ने कार्यशाला एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल होने लग गया है। पुराने जमाने में लोग सुबह उठकर स्वाध्याय करने लग जाते थे, उसके फलस्वरूप उनको बहुत सारी गाथाएँ आज भी याद हैं। स्वाध्याय करने से हर एक व्यक्ति का ज्ञान बढ़ जाता है। स्वाध्याय हमारी आत्मा के लिए एक शुभचिंतक है।
इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता निधि जैन जो एक प्रशिक्षक हैं, उन्होंने कहा कि आज लोग बहुत पजल हैं, क्योंकि उनको सामान्य ज्ञान तक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि किताबों में जादू है वह हमारे मस्तिष्क को आकार देती हैं। समाज में रहने के लिए एक अवकाश देती हैं। हमें बच्चों को भी प्रोत्साहन देते रहना चाहिए। कार्यशाला में अणुव्रत समिति की अध्यक्षा रश्मि बैद और मीडिया प्रभारी स्वाति दफ्तरी ने एक छोटे से नाटक के माध्यम से पावर आॅफ रीडिंग के बारे में जानकारी दी। कार्यकारिणी सदस्य मनीषा दफ्तरी और हर्षिला छोरिया ने अपने भाव रखे। निवर्तमान मंत्री रचना बोथरा ने मंच संचालन किया। सभी अतिथियों का आभार ज्ञापन सहमंत्री ममता बाफना ने किया। उपाध्यक्ष मंजु देवी दफ्तरी एवं कार्यकारिणी बहनों की अच्छी उपस्थिति में कार्यशाला संपन्न हुई।