अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

दिल्ली।
अणुव्रत समिति ट्रस्ट द्वारा जिला स्तरीय अणुव्रत क्रिएटिविटी काॅन्टेस्ट का आयोजन साध्वी डाॅ0 कुंदनरेखा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन, छतरपुर, महरौली में आयोजित किया गया। जहाँ पर दिल्ली के विभिन्न जिलों से 45 विद्यालयों के 375 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। प्रतियोगिताओं को तेरापंथ भवन परिसर के अलग-अलग भवनों में आयोजित कराया गया। विद्यालयों का पंजीकरण करा गया। साध्वीश्री जी के मंगलपाठ के पश्चात प्रतियोगिताएँ आरंभ हुई। प्रतियोगिताओं में तेजकरण सुराना, पूर्व अध्यक्ष अशोक संचेती, प्रदीप संचेती, डाॅ0 अनिल दत्त मिश्रा, सुनीता जैन, सरोज जैन, सुरेश जैन, विमल गुनेचा, ललित श्यामसुखा, दीपिका छल्लानी, राजेश जैन, किरण, विपिन ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
लगभग 3 घंटे से ज्यादा चली प्रतियोगिता के बाद एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक, साउथ दिल्ली से अशोक त्यागी की उपस्थिति रही। साध्वीश्री जी ने कहा कि किस तरह हम अणुव्रत के संकल्पों को अपने जीवन में उतारकर अपने जीवन को सुव्यवस्थित बनाकर अपने जीवन में शिखर पर चढ़ सकते हैं। साध्वीश्रीजी ने दिल्ली समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिल्ली समिति अणुव्रत को जाग्रत और इसके प्रचार-प्रसार का महत्त्वपूर्ण कार्य कर रही है।
अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली के कार्यकर्ताओं द्वारा अणुव्रत गीत के संगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। दिल्ली समिति के अध्यक्ष मनोज बरमेचा ने आए हुए सभी गणमान्य सदस्यों का स्वागत तथा आभार व्यक्त किया। अशोक त्यागी ने भी शिक्षक तथा विद्यार्थियों को कहा कि अणुव्रत बच्चों में नैतिकता का जागरण करती है इसलिए ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। अणुविभा के मुख्य ट्रस्टी तेजकरण सुराना ने भी प्रतियोगिता से कैसे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है इस पर जोर दिया। अणुविभा के पूर्व अध्यक्ष अशोक संचेती ने कहा कि हमें असली आजादी के महत्त्व को समझना है। दिल्ली काॅन्टेस्ट संयोजक चंद्र कोठारी ने सभी को जानकारी दी कि कैसे हमारे साथ 83 विद्यालय पंजीकृत हुए। विद्यालय स्तर पर जब आयोजन हुए तब 63 विद्यालय ने अपनी एक्सेल शीट हमें प्रदान करवाई। जिला स्तर 45 विद्यालयों ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यहाँ से आगे राज्य स्तर के लिए चयनित विद्यार्थियों की प्रतियोगिता होगी, उसकी सूचना प्रेषित कर दी जाएगी। जो भी बच्चे विद्यालय लेवल पर प्रथम आए थे तथा जितने भी प्रधानाचार्य, शिक्षकगण आयोजन में पधारे सभी को सम्मानित किया गया।
सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान समिति के पदाधिकारियों व समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। साध्वीश्री के प्रति कृतज्ञता तथा सभी के प्रति आभार ज्ञापन समिति के मंत्री राजेश बैंगानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप संचेती ने किया। अणुव्रत के नियम अपने जीवन में उतारें और उनका संकल्प लें इसके लिए अणुव्रत समिति ने एक सिग्नेचर वाल क्रिएट करवाई। संकल्प करते हुए आए हुए सभी व्यक्तियों ने अपने सिग्नेचर वाल पर किए। दिल्ली समिति के निवर्तमान अध्यक्ष शांतिलाल पटावरी के मार्गदर्शन से व समिति के कार्यकर्ताओं के श्रम से ही कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।