द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला का आयोजन

जसोल।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं के तत्त्वावधान में शासनश्री साध्वी कमलप्रभा जी के सान्निध्य में अध्यक्ष कंचन देवी ढेलड़िया की अध्यक्षता में ‘द पावर आॅफ रीडिंग कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण किया गया। अध्यक्ष कंचन देवी ढेलड़िया ने सभी बहनों का स्वागत करते हुए कहा कि रीडिंग से हमारे अंदर पाॅजिटिव एनर्जी लेवल बढ़ता है। पूर्व अध्यक्ष पुष्पा देवी बुरड़, ज्ञानशाला के मुख्य प्रशिक्षक चंदादेवी चोपड़ा, मोहनी देवी संकलेचा, उपाध्यक्ष जयश्री सालेचा सहित अनेक बहनों ने अपने विचार व्यक्त किए।
शासनश्री कमलप्रभा जी ने कहा कि स्वाध्याय के पाँच प्रकार हैं, उसमें प्रथम हैµ‘वाचना’ अतीत हुई वाचनायों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में विकास करना चाहता है, वह पुस्तकों द्वारा ही कर सकता है। स्वाध्याय से हमारे ज्ञान चेतना का विकास होता है। पढ़ने की आदत से ही हम एक अच्छा वक्ता बन सकते हैं, हमारी निर्जरा भी होती है। इसलिए हमें अच्छी-अच्छी पुस्तकें पढ़ने की आदत को पुष्ट करना चाहिए। कार्यशाला में बहनों की उपस्थिति अच्छी रही। आभार ज्ञापन पूर्व मंत्री ममता देवी मेहता ने किया। कार्यक्रम का संचालन सहमंत्री मीनादेवी भंसाली ने किया।