आत्मशक्ति कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

आत्मशक्ति कार्यशाला का आयोजन

गुवाहाटी।
साध्वी स्वर्णरेखा जी के सान्निध्य में अभातेममं द्वारा निर्देशित आत्मशक्ति कार्यशाला का आयोजन तेममं द्वारा किया गया। इस अवसर पर साध्वीश्री जी ने कहा कि प्रत्येक प्राणी के भीतर अनंत शक्ति है, लेकिन उसे जागृत करने की आवश्यकता है। जो व्यक्ति शक्ति को जागृत कर लेता है, वह व्यक्ति नकारात्मक नहीं सोचता उसकी चिंतन धारा सकारात्मक होती है। हम ध्यान के द्वारा भीतर की शक्ति को जागृत कर सकते हैं, कई उदाहरणों के माध्यम से साध्वीश्री जी ने आत्मशक्ति के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण से किया गया। अध्यक्षा अमराव देवी बोथरा ने अपने वक्तव्य से सभी का स्वागत किया एवं इस कार्यशाला पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं तत्त्व प्रचेता विमला कोचर ने आत्मशक्ति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग और ध्यान के अभ्यास से आत्मा की सोई हुई शक्ति को जागृत किया जा सकता है। मन को शांत रखें, मन जितना शांत होगा भीतर की शक्ति उतनी ही जागृत होगी। कार्यक्रम का संचालन व आभार ज्ञापन मंत्री ममता दुगड़ ने किया।