संथारा समाचार

संथारा समाचार

टिटिलागढ़।
समणी संगीतप्रज्ञा जी की संसारपक्षीय माताजी चंद्रादेवी (उम्र 75 वर्ष) धर्मपत्नी स्वर्गीय भगवानदास जैन को समणी संगीतप्रज्ञा जी एवं समणी स्वर्णप्रज्ञाजी ने परमपूज्य गुरुदेव आचार्यश्री महाश्रमण जी की आज्ञा से दिनांक 23 नवंबर, 2023 गुरुवार संध्या लगभग 7ः32 पर चंद्रा देवी जी को तिविहार संथारा का प्रत्याख्यान करवाया। संथारा प्रत्याख्यान के पश्चात समणी संगीतप्रज्ञा जी और समणी स्वर्णप्रज्ञा जी के सान्निध्य में निरंतर जाप-भजन के क्रम द्वारा संथारा साधिका चंद्रा देवी को आध्यात्मिक साता प्रदान की गई। टिटिलागढ़ का जागरूक श्रावक समाज के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र सिंदिकेला, बहुमुंडा, कुरसुड, कांटाभांजी, उत्केला, सीनापाली, चांदूतरा तथा सिंदिकेला श्रावक समाज ने संथारा साधिका चंद्रादेवीजी के दर्शन के साथ-साथ समणीजी के दर्शन सेवा का भी लाभ उठाया।
दिनांक 26 नवंबर, 2023 को चैविहार संथारा प्रत्याख्यान करवाने के पश्चात दोपहर 12ः15 बजे उनका संथारा सीज गया। तीन दिवसीय संथारा आने के पश्चात उनकी बैकुंठी यात्रा उनके निवास स्थान से मोक्षधाम तक पहुँची। जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बैकुंठी यात्रा में टिटिलागढ़ श्रावक समाज के साथ पश्चिम उड़ीसा के कई क्षेत्र का श्रावक समाज भी शामिल हुआ।