माँ का दिशाबोध-बेटी की उड़ान कार्यशला का आयोजन

संस्थाएं

माँ का दिशाबोध-बेटी की उड़ान कार्यशला का आयोजन

राउरकेला।
अभातेममं के निर्देशानुसार ‘माँ का दिशाबोध-बेटी की उड़ान’ कार्यशाला और मिलेट्स का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। इसके बाद मंगलाचरण में प्रेरणा गीत का संगान किया गया। बहनों ने मिलेट्स से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए। निर्णायक चंदनबाला गोलछा, कनक बोथरा तथा मधु कोठारी के निर्णय अनुसार प्रथम स्थान पर प्रेरणा जैन तथा द्वितीय स्थान पर प्रियंका कोचर रही। सेल्फ पॉवर पर बहनों ने अलग-अलग पॉइंट्स पर अपने विचार व्यक्त किए। महिला मंडल अध्यक्षा तरुलता जैन ने सभी का स्वागत किया। और माँ-बेटी विषय के बारे में अपने भाव व्यक्त किए।
संपत भंसाली, प्रियंका कोचर, ज्योति भंसाली, प्रेरणा जैन और स्नेहलता चोरड़िया ने माँ बेटी के रिश्ते पर कहा कि माँ अपनी बेटी की सबसे बड़ी ताकत होती है और समय के साथ-साथ यह रिश्ता और भी गहरा होता जाता है। नेहा कोठारी ने ‘बेटियों का प्यार अपनी माँ के लिए’ को एक सुंदर वीडियो द्वारा दिखाया। राउरकेला में पुनः कन्या मंडल का गठन किया गया, जिसमें नेहा बैद को संयोजिका और जिज्ञासा गिड़िया को सह-संयोजिका नियुक्त किया गया। कन्या मंडल प्रभारी संगीता दुगड़ को नियुक्त किया गया। तत्त्वज्ञान के प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर बहनों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीतू कोठारी एवं मीनाक्षी बोथरा ने किया। आभार ज्ञापन मंत्री कविता डागा ने किया। कार्यशाला में 55 बहनों की एवं नवगठित कन्या मंडल की उपस्थिति रही।