अभिनंदन मिलन समारोह का आयोजन

संस्थाएं

अभिनंदन मिलन समारोह का आयोजन

कालू।
तेरापंथ भवन में साध्वी उज्ज्वलरेखा जी के सान्निध्य में साध्वी चरितार्थप्रभा जी का स्वागत समारोह मनाया गया। साध्वी चरितार्थप्रभा जी गंगानगर चातुर्मास संपूर्ण कर सभी गाँवों को परसते हुए लूणकरणसर से कालू पधारे। साध्वी उज्ज्वलरेखा जी ने सभी साध्वियों का स्वागत अभिनंदन किया। साध्वीश्री जी ने बताया कि चरितार्थप्रभा जी बहुत सरल, चिंतनशील साध्वी हैं। गुरुदेव के आदेश से समणी दीक्षा ली और 29 वर्षों तक समणी दीक्षा में रहे। समणी दीक्षा के अंतर्गत आपने बहुत यात्राएँ की एवं विदेश की यात्राएँ भी कीं। गुरुदेव की कृपा से आप जैन विश्व भारती यूनिवर्सिटी के साढ़े पाँच साल तक कुलपति रहे।
सहवर्ती साध्वी आगमप्रभा जी की बोलने की शैली अच्छी है। साध्वी कृतार्थप्रभा जी, साध्वी वैभवयशा जी और साध्वी आर्यप्रभा जी हर प्रकार के कार्य करने में कुशल हैं, गायन में भी अच्छे हैं। सभी साध्वियों का तहेदिल से स्वागत करती हूँ। आप यहाँ कृपा कर कालू पधारे हमारा मिलना हुआ। साध्वी चरितार्थप्रभा जी ने कहा कि गुरुदेव की कृपा से 11 महीनों में दो बार मायतों के पास आना हुआ। गुरुदेव ने हमें यह बहुत बड़ा उपहार दिया है। हम सभी गुरुदेव के आभारी हैं। सभी साध्वियों से मिलना अपने आपमें हर्ष की अनुभूति है। सभा, कन्या मंडल, महिला मंडल की बहनों एवं तेयुप ने रास्ते की सेवा की। सभी साध्वियों ने गीतिका की प्रस्तुति दी।
तेरापंथ के सुदीर्घजीवी शासनश्री साध्वी विदामाजी के दर्शन करने का सेवा करने का अवसर मिला। साध्वी हेमप्रभा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। सभा अध्यक्ष बुद्धमल लोढ़ा ने कहा कि कालू धरा पर एक साथ 11 सतियों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। महिला मंडल अध्यक्ष चंद्रकला दुगड़ ने स्वागत किया। कन्या मंडल प्रभारी रेनू बोथरा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी नम्रप्रभा जी ने किया। मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।