‘अनमोल रिश्ता: सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘अनमोल रिश्ता: सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

हैदराबाद।
अभातेममं के निर्देशन में तेममं, हैदराबाद द्वारा स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज के अंतर्गत रिश्ते अनमोल धरोहर ‘अनमोल रिश्ता सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन, सिकंदराबाद में किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष कविता आच्छा ने बताया कि जीवन के रिश्तों में सबसे मजबूत और सबसे महत्त्वपूर्ण रिश्ता है सास-बहू का, जो आधार है परिवार में शांति, खुशहाली, सामंजस्य और समृद्धि का।
इस कार्यक्रम में सास और बहू की जोड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल की बहनों द्वारा संकल्प गीत से की गई। अध्यक्ष कविता आच्छा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम तीन चरण में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में 1 से 2 मिनट में सभी ने अपनी रोचक प्रस्तुति दी। दूसरे चरण में जोड़ियों ने मूक अभिव्यक्ति दी और तीसरे चरण में बहनों को ऑन द स्पॉट टॉपिक देकर उनकी प्रतिभा को आँका गया। इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक थे सरोज भंडारी एवं सरोज सुराणा।
मुख्य वक्ता अंजू बैद ने सास और बहू में सामंजस्य कैसे हो विषय पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की संयोजिकाओं ने गीत की प्रस्तुति दी। अंत में प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए और पारितोषिक द्वारा बहनों का उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल की संरक्षिका विमलेश सिंघी, परामर्शक चंदा जैन, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा बरड़िया, रीता सुराणा सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही। सुमन दुगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया। सास-बहू की जोड़ियों में प्रथम प्रतियोगिता में रतनी देवी सुराणा- अर्चना सुराणा-सुंदर सुराणा, सरिता नखत-प्रतीक्षा नखत, पुष्पा सुराणा, दीक्षा सुराणा विजयी रहीं।
द्वितीय प्रतियोगिता में नीलम सेठिया, स्नेहा सेठिया, पुष्पा सुराणा, दीक्षा सुराणा, कलकत्ती सुराणा-सोनू सुराणा, रतनी देवी सुराणा, अर्चना सुराणा, सुंदर सुराणा, पुष्पा सुराणा, दीक्षा सुराणा, विजयी रही। वेशभूषा प्रतियोगिता में प्रथम चाँद बैद-दीपिका बैद रही। कार्यक्रम का संचालन हर्षलता दुधोड़िया और ऋतु दुगड़ ने किया।