‘अनमोल रिश्ता: सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘अनमोल रिश्ता: सास-बहू का’ कार्यशाला का आयोजन

मदुरै।
अभातेममं के निर्देशानुसार तेममं द्वारा ‘अनमोल रिश्ता सास-बहू का’ कार्यशाला का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत के संगान के साथ मंगलाचरण किया। सास-बहू के बारे में अपने भाव व्यक्त किए। जिसमें प्रतिभागियों ने भाग लिया। सास भी कभी बहू थी और बहू भी कभी सास बनेगी। समय के साथ सास-बहू की सोच बदली है, इस रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को समझना होगा। दोनों के जुड़ाव से परिवार में खुशहाली आती है, क्योंकि घर-परिवार की डोर होती है सास-बहू। बहू की गलती पर डाँटना भी चाहिए और
उसके अच्छे कामों की प्रशंसा भी करनी चाहिए, इससे दोनों का रिश्ता और मजबूत बनता है। सास-बहू की जोड़ियों ने विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में 5 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिला मंडल की अध्यक्ष लता कोठारी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन दीपिका फूलफगर ने किया। आभार ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष सोनू पारख ने किया।