‘नाजुक सा रिश्ता: ननद-भाभी का’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

‘नाजुक सा रिश्ता: ननद-भाभी का’ कार्यशाला का आयोजन

सुजानगढ़।
अभातेममं द्वारा निर्देशित ‘नाजुक सा रिश्ता ननद-भाभी का’ कार्यशाला शासनश्री साध्वी सुप्रभा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ साध्वी संघप्रभा जी के द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। सुजानगढ़ महिला मंडल की बहनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। अध्यक्षा राजकुमारी भूतोड़िया ने सभी बहनों का हृदय से स्वागत किया व अपने विचार व्यक्त किए। पुराने जमाने व नए समय के साथ रिश्ते में परिवर्तन की झलक को साध्वी मनीषाश्री जी ने रोचकता से समझाया। साध्वी संघप्रभा जी ने कहा कि प्रमोद भावना, मैत्री भाव व करुणा भावना से रिश्तों को मजबूत बनाया जा सकता है।
साध्वी प्रमिला कुमारी जी ने पुराने जमाने और आज के जमाने में ननद-भाभी के रिश्ते में क्या फर्क आया है और क्यों आया है इस बारे में विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 पूजा फूलफगर ने किया। महिला मंडल मंत्री एवं कन्या मंडल प्रभारी प्रभा कोठारी ने आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी सहित 40 बहनों की उपस्थिति रही।