१६०वें मर्यादा महोत्सव के विविध कार्यक्रम

संस्थाएं

१६०वें मर्यादा महोत्सव के विविध कार्यक्रम

दिल्ली

तेरापंथ धर्मसंघ का अत्यन्त महत्त्वपूर्ण कार्यक्रम मर्यादा महोत्सव का दिल्ली स्तरीय कार्यक्रम ‘शासनश्री’ साध्वी संघमित्रा जी की पावन प्रेरणा से रोहिणी तेरापंथ भवन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रावक समाज को संबोधित करते हुए शासनश्री साध्वी ललितप्रभा जी ने तेरापंथ की मौलिक मर्यादाओं की व्याख्या की। उन्होंने इन मर्यादाओं को तेरापंथ के विकास का आधार बताया। मंगलाचरण तेममं, उत्तरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और मध्य दिल्ली की बहनों ने किया। महाश्रमण अष्टकम का उच्चारण तेरापंथ कन्या मंडल द्वारा किया गया।
रोहिणी तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विजय जैन ने आगत सभी श्रावक-श्राविकाओं का स्वागत किया। युवती मंडल व कन्या मंडल द्वारा प्रासंगिक नाटिका प्रस्तुत की गई, जिनका मार्गदर्शन साध्वी डाॅ0 सूरजयशा जी ने किया था। विभिन्न संघीय संस्थाओंµ महिला मंडल, उत्तरी दिल्ली की अध्यक्षा मधु सेठिया, तेयुप के अध्यक्ष विकास चोरड़िया, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष मनोज बरमेचा, रोहिणी सभा के कोषाध्यक्ष पराग जैन आदि ने अपने िवचार व्यक्त िकए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भगवान महावीर मेमोरियल समिति के अध्यक्ष शासनसेवी कन्हैयालाल जैन पटावरी ने मर्यादा को जीवन में विकास का आधार बताया। सािथयों ने सांस्कृतिक प्रभारी ललित श्यामसुखा और जयसिंह दुगड़ के निर्देशन में शासनश्री साध्वी शीलप्रभा जी द्वारा रचित गीत को स्वर दिया। साध्वीवृंद ने सुमधुर गीत का संगान किया। ‘शासनश्री’ साध्वी शीलप्रभा जी ने सारगर्भित वक्तव्य दिया। दिल्ली सभा के अध्यक्ष सुखराज सेठिया ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संयोजन दिल्ली सभा के महामंत्री प्रमोद घोड़ावत ने किया। आभार ज्ञापन रोहिणी सभा के मंत्री राजेंद्र सिंघी ने किया।