तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

जसोल

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वाधान में तेरापंथ महिला मंडल जसोल द्वारा साध्वी रतिप्रभाजी के सानिध्य में रिलेशनशिप स्किल कार्यशाला के अंर्तगत ‘नाजुक सा रिश्ता ननद–भाभी का’ आयोजन किया गया। साध्वीश्री द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। महिला मंडल द्वारा प्रेरणा गीत से मंगला चरण किया गया। अध्यक्ष कंचनदेवी जैन ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। मंत्री अरुणा डोसी ने बताया कि कुल ७ जोड़ियों ने कार्यशाला में भाग लिया। पुष्पा देवी बुरड़, मोहनी देवी संकलेचा, लीला देवी सालेचा, जसोदा संकलेचा सहित अनेक जोड़ों ने अपने खट्टे - मीठे अनुभव सुनाए। साध्वी मनोज्ञयशा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मां बेटी का रिश्ता खून का होता है, इसलिए बहुत खास एवं भावुक होता है। वहीं ननद-भाभी का रिश्ता खून का न होने पर भी बहुत खास, एक दूसरे के प्रति सम्मान और वास्तल्य से भरा होता है। साध्वीश्री ने ‘मैत्री की अनुप्रेक्षा’ का प्रयोग करवाया।
साध्वी रतिप्रभा जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि एक लड़की जब ससुराल आती है तो सबसे खास रिश्ता ननद का होता है, जिसके साथ वह बिना डर के अपनी फीलिंग, अपना अनुभव शेयर कर सकती है, क्योंकि इनके बीच उम्र का फ़र्क ज्यादा नहीं होता है। इसके कारण दोनों के बीच दोस्ती वाला रिश्ता बन जाता है। सभी रिश्तों की अपनी-अपनी मर्यादा होती है जिससे परिवार सुखी बनता है। कार्यक्रम का सफल संचालन मीना गोलेच्छा ने किया और आभार ज्ञापन पूर्व मंत्री ममता मेहता ने किया।