समािध केंद्र में हुआ व्यवस्थािपका साध्वियों का स्वागत

संस्थाएं

समािध केंद्र में हुआ व्यवस्थािपका साध्वियों का स्वागत

बीदासर।

समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी रचनाश्री जी के सान्निध्य में नवागंतुक समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कार्तिकयशा जी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साध्वी रचनाश्री जी ने इस अवसर पर सेवा का महत्त्व बताते हुए कहा कि तेरापंथ ही एकमात्र ऐसा धर्मसंघ है, जहाँ वृद्ध साधु-सािध्वयों की सेवा करने के लिए पूरा साधु-साध्वी समाज तत्पर है और गुरु जिनको सेवा में नियुक्त करते हैं वे अहोभाव के साथ दायित्व स्वीकार करते हैं।
इसी क्रम में नवागंतुक समाधि केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी कार्तिकयशा जी भी दायित्व स्वीकार करने जा रही हैं। वे निर्विघ्न इस दायित्व को पूर्ण करें, यह मंगलकामना है। साध्वी कार्तिकयशा जी आदि साध्वियों ने गीत के माध्यम से चाकरी हस्तांतरण की माँग की और इधर साध्वी रचनाश्री जी आदि साध्वियों ने भी सुमधुर संगान के साथ चाकरी के दायित्व का हस्तांतरण किया। साध्वी लब्धियशा जी, साध्वी कुलप्रभा जी ने अपने विचार व्यक्त किए। साध्वियों ने समूह गीत के साथ नवागंतुक साध्वीश्री जी का स्वागत किया। सभा की ओर से संपत बैद, अजित बैंगानी ने स्वागत किया। कार्यक्रम का मंगलाचरण महिला मंडल ने किया। संचालन भावना दुगड़ और अलका बांठिया ने किया।