अणुव्रत अमृत महोत्सव सम्पूर्ति समारोह के विविध आयोजन

संस्थाएं

अणुव्रत अमृत महोत्सव सम्पूर्ति समारोह के विविध आयोजन

फारबिसगंज, बिहार

युगप्रधान महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डाॅ. मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी ठाणा-2 एवं मुनि रमेश कुमार जी ठाणा-2 का आध्यात्मिक मिलन फारबिसगंज बिहार में हुआ। अणुव्रत समिति फारबिसगंज के तत्वावधान में अणुव्रत अमृत महोत्सव सम्पूर्ति समारोह का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि डीसीपी मुकेश कुमार शाह थे। मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी ने कहा- अणुव्रत सबके लिए है। अणुव्रत के नियम और दर्शन को समझना ही नहीं है इसे अपनी जीवन शैली बनाना है। विवेक चेतना को जागृत करके इसके जरिए स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। मुनि रमेश कुमार जी ने कहा- अणुव्रत एक असाम्प्रदायिक आन्दोलन है। जो मानव को मानवता से रहना सिखाता है। आचार्यश्री तुलसी ने अणुव्रत आन्दोलन के माध्यम से नैतिकता का शंखनाद किया। आचार्य महाप्रज्ञ जी ने प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान के ऐसे अवदान दिये हैं जिससे देश और दुनिया को नई दिशा मिल रही है। मुनि सुबोध कुमार जी एवं मुनि रत्न कुमार जी ने भी अपने सारगर्भित भावों को प्रस्तुत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि डीएसपी मुकेश कुमार शाह ने कहा- अणुव्रत को जीवन जीने का ध्येय बनाएं। प्रोफेसर अनिता झा ने कहा- शिक्षा के माध्यम से भारतीय संस्कृति और दर्शन का अध्ययन जरुर कराना चाहिए, तभी नैतिकता को अपनाया जा सकता है। अणुव्रत से चरित्र निर्माण किया जा सकता है। इससे पूर्व समारोह का शुभारंभ मुनि ज्ञानेन्द्र कुमार जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष निर्मल मरोठी ने सभी अतिथियों का समाज की ओर से स्वागत किया। तेरापंथ महासभा के संवाहक अनूप बोथरा, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा सरिता सेठिया ने प्रासंगिक विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का आभार ज्ञापन बिन्दु डागा ने किया। अणुव्रत समिति की अध्यक्षा नीलम बोथरा ने समारोह का संचालन किया।