आध्यात्मिक होली के विविध आयोजन

संस्थाएं

आध्यात्मिक होली के विविध आयोजन

समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी, समणी करुणाप्रज्ञा जी एवं समणी सुमनप्रज्ञा जी के सान्निध्य में होली स्नेह मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समणी जी द्वारा नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंडल की बहिनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष छगनलाल जैन, भूतपूर्व अध्यक्ष मांगीलाल बोथरा, महिला मंडल की अध्यक्षा तरुलता जैन ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामना दी। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष मिलन डोषी ने सुमधुर गीत द्वारा अपने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंतर्गत युवक परिषद ने एक हास्य नाटक 'आज की पाठशाला' प्रस्तुत किया। महिला मंडल की बहिनों ने 'नशा मुक्त जीवन' पर एक कव्वाली प्रस्तुत की। पुष्पा भंसाली ने अपनी प्रस्तुति दी। समणी करुणाप्रज्ञा जी ने बहुत ही रोचक कविता 'दुनिया बन रही है गोल गोल' का पाठ किया। समणी सुमनप्रज्ञा जी ने एक गीत एवं पहेलियों के माध्यम से लोगों की जानकारी बढ़ाने का प्रयास किया। समणी निर्देशिका कमलप्रज्ञा जी ने पंच परमेष्ठी के पांच रंगों की विशेषताओं के बारे में सबको बताया और उनसे मिलने वाले लाभ पर प्रकाश डाला तथा जीवन में रंगों के माध्यम से किये जा सकने वाले परिवर्तनों की जानकारी दी। कार्यक्रम का कुशल संचालन नीतू कोठारी ने किया।