भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस  पर िवभिन्न कार्यक्रम

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम

तुलसी विहार में साध्वी परमप्रभा के सान्निध्य में 2623वां भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। तेरापंथ सभा भवन से रैली की शुरुआत हुई जो गांव के मुख्य चौराहा होते हुए तुलसी विहार पहुंची। साध्वी परमप्रभा ने बताया प्रभु महावीर धर्म चक्रवर्ती बने। उन्होंने आत्मा पर विजय प्राप्त की। भगवान महावीर आज के युग को एक प्रतिबोध है कि माता-पिता को किस प्रकार सम्मान दिया जाए। जिस घर में माता पिता का ख्याल रखा जाता है उस परिवार में सदा खुशहाली बनी रहती है। साध्वी प्रेक्षाप्रभा जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी श्रेयसप्रभा जी ने ‘जन्म जयंती आई रे’ गीतिका का संगान किया। कन्या मंडल ने मंगल गीत प्रस्तुत किया।
महिला मंडल द्बारा सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की गई। गुणसागर धींग, डॉ. हस्तीमल मादरेचा, राधेश्याम राणा, डॉ. समन्दर शर्मा, नरेंद्र कोठारी आदि ने विचार व्यक्त किए। रिछेड़ की महिलाओं ने भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर चारभुजा, पडासली, मजेरा, के साथ सेवन्त्री, केलवा, अंटालीया, नरदास का गुडा आदि गांवो के श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे। संचालन हिम्मत कोठारी ने किया। सभा मंत्री मनीष धींग ने आभार व्यक्त किया।