आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर चारित्रात्माओं के उद्गार

संस्थाएं

आचार्यश्री महाप्रज्ञ महाप्रयाण दिवस पर चारित्रात्माओं के उद्गार

आचार्यश्री महाप्रज्ञ के 15वें महाप्रयाण दिवस का कार्यक्रम तेरापंथ भवन कांकरिया मणिनगर में 'शासनश्री' साध्वी रामकुमारी जी के सान्निध्य में मनाया गया। इस अवसर पर साध्वी आत्मप्रभा जी ने कहा कि आचार्य महाप्रज्ञ विनम्रता, पवित्रता, सरलता के साथ प्रज्ञा के अकूत भंडार थे। उनकी प्रवचन और लेखन शैली अपने आप में विलक्षण थी। उन्होंने 300 से अधिक पुस्तकों का निर्माण कर जन-जन को प्रज्ञावान बनाने का प्रयास किया। साध्वी सुविधिप्रभा जी, साध्वी हर्षितप्रभा जी व साध्वी अवंतिप्रभा जी ने भी अपने भावों की प्रस्तुति दी। कांकरिया महिला प्रकोष्ठ की बहिनों ने गीतिका की प्रस्तुति दी। सभा उपाध्यक्ष चंपालाल गांधी व नीतू चोपड़ा ने भी अपने श्रद्धा भाव अर्पित किए।