भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम

संस्थाएं

भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस पर िवभिन्न कार्यक्रम

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी कनकरेखाजी के सान्निध्य में 2623वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मंगलाचरण साध्वीवृंद ने आर्षवाणी के साथ प्रारंभ किया। साध्वी कनकरेखाजी ने अपने वक्तव्य में कहा- भगवान महावीर क्रांतिकारी पुरुष थे। उन्होंने जातिवाद, क्रियाकांड, नारी जाति का अपमान, दास प्रथा, पशुबलि आदि का विरोध कर मानवता को सही मार्गदर्शन दिया। जनकल्याण के लिए तीन प्रमुख संदेश दिए - अहिंसा, अपरिग्रह और अनेकांत। आज विश्व में जो समस्या पैदा हो रही है, उन सबका समाधान भगवान महावीर के इन तीन सिद्धांतों में निहित है। इस अवसर पर साध्वी गुणप्रेक्षाजी, साध्वी संवरविभाजी, साध्वी केवलप्रभाजी व साध्वी हेमंतप्रभाजी ने महावीर जीवन दर्शन पर सिम्पोजियम की सरस प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर पालिका प्रधान सुदर्शन जोशी, अमित जैन, गौरव जैन, उषा जैन, विनोद जैन, हरीश जैन, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। अरविंद जैन ने स्वागत भाषण के साथ अपने विचार रखे। रायकोट, लुधियाना एवं जगराओ मंडी महिला मंडल ने समवेत स्वर में गीत की सुन्दर प्रस्तुति दी। आभार ज्ञापन बृजलाल जैन ने किया।