आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर िवविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर िवविध आयोजन

'शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी एवं साध्वी संघप्रभा जी के सान्निध्य में आचार्यश्री महाश्रमणजी के पट्टोत्सव के अवसर पर तेरापंथ सभा भवन में 'महाश्रमणोस्तु मंगलम्' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा महाश्रमण अष्टकम् से मंगलाचरण किया गया। साध्वी प्रांशुप्रभाजी ने कविता के माध्यम से आचार्यश्री महाश्रमणजी के गुणों का आख्यान किया। तत्पश्चात महिला मंडल की बहनों द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई। साध्वी पल्लवप्रभाजी ने कविता, साध्वी मुकुलयशाजी ने गीतिका के माध्यम से अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। साध्वी संघप्रभाजी ने आचार्य महाश्रमणजी की जीवनी पर प्रकाश डाला।
साध्वी मनीषाश्रीजी ने प्रश्नोत्तरी का क्रम संचालित किया। 'शासनश्री' साध्वी सुप्रभाजी ने आचार्यश्री का जीवन वृतांत बताते हुए कहा कि आपको दो-दो आचार्यों का सानिध्य मिला है। महिला मंडल अध्यक्षा राजकुमारी भूतोडिया ने कविता के माध्यम अपने भाव व्यक्त किए। अंत में मंगल पाठ एवं जयघोष से कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन साध्वी मुकुलयशा जी ने किया।