संस्थाएं
अणुव्रत समिति प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट
अणुव्रत समिति, चेन्नई के एक प्रतिनिधिमंडल ने पल्लावरम विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक कामाक्षी जय कृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें निर्वाचन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। समिति अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत ने विधायक का अणुव्रत दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया तथा उन्हें अणुव्रत आंदोलन एवं उसकी विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी दी। समिति मंत्री कुशल बाँठिया ने बताया कि अणुव्रत अभियान के अंतर्गत नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक मूल्यों का संवर्धन, डिजिटल डिटॉक्स एवं जीवन विज्ञान जैसे विषयों पर निरंतर कार्य किया जाता है, विधायक ने भविष्य में अणुव्रत समिति, चेन्नई के साथ मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र में जनहित एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार संबंधी कार्यक्रमों के संचालन का आश्वासन भी दिया।