नवनिर्मित तेरापंथ भवन का उद्‌घाटन समारोह

संस्थाएं

नवनिर्मित तेरापंथ भवन का उद्‌घाटन समारोह

समणी निर्देशिका मधुरप्रज्ञाजी, समणी शुभप्रज्ञाजी एवं समणी मननप्रज्ञा जी के सान्निध्य में नवनिर्मित तेरापंथ भवन, मुर्शिदाबाद का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। समणी मधुरप्रज्ञाजी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा - आज मुर्शिदाबाद क्षेत्र के सभी लोगों के मन में बड़ा उत्साह और उल्लास दिखाई दे रहा है, यह उत्साह है अपने घर में आने का। घर दो प्रकार का होता है - एक है भौतिक घर, दूसरा आध्यात्मिक घर।
बरहामपुर का यह नवनिर्मित भौतिक भवन आध्यात्मिक पथ का सोपान बनेगा। प्रवृत्ति और निवृत्ति दो शब्द आते हैं। जिन्दगी भर व्यक्ति प्रवृत्ति करता रहता है। किन्तु हमें प्रवृत्ति से हटकर कुछ समय निवृत्ति का जीवन भी जीना चाहिए। निवृत्ति में आने वाला व्यक्ति अध्यात्म पथ पर बढ़ सकता है। निवृत्ति का अर्थ है- अवकाश। मन पर विचारों का कट्रोल करना, मन- वचन-काया को संयमित करना ही अवकाश है। केवल बड़ा भव्य भवन बनाने से इसकी उपयोगिता साबित नहीं होगी। इस भवन में आकर आध्यात्मिक अनुष्ठान चले तो वास्तव में इसमें सभी उपयोगिता साबित होगी।
समणीजी ने आगे कहा कि महासभा द्वारा चलाए गए अभियान, महिला मंडल एवं तेयुप के कार्यक्रम इस भवन में निरन्तर चले तो इस भवन की सार्थकता है। उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरालाल मालू, यशकरण मालू एवं धर्मेंद्र चोरड़िया की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपासक प्रकाश गिरिया, तेजकरण बोथरा, अभातेयुप के संभाग प्रमुख (शेष बंगाल) सुमित छाजेड़ एवं अभातेममं सदस्य भी उपस्थित रहे।