आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की सम्पन्नता पर आयोजन

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में 'शासनश्री' साध्वी धनश्रीजी के सान्निध्य में आचार्य श्री महाश्रमण जी का 63वां जन्मदिवस, 51वां दीक्षा दिवस एवं 15वां पदाभिषेक दिवस गुलाबबाड़ी स्थित तेरापंथ भवन में मनाया गया। तेरापंथ महिला मंडल के मंगल संगान के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर साध्वीश्री ने कहा कि आचार्य महाश्रमण प्राणवान आचार्य हैं। दीक्षित होते ही ऐसा ज्ञान मार्ग खुला कि दसवैकालिक, अभिधान चिन्तामणि, रामायण, भगवत गीता जैसे महाकाव्य कंठस्थ कर लिए। साध्वी विदितप्रभाजी ने मुक्तक के माध्यम से भावना व्यक्त की। साध्वी शीलयशाजी और साध्वी सलिलयशाजी ने आचार्यश्री महाश्रमण के दीक्षा कल्याण महोत्सव समापन समारोह के अवसर पर पूज्यचरणों में आध्यात्मिक भेंट अर्पित करने के लिए छह दिनों के निर्धारित छह संकल्पों को रोचक कार्यक्रम के द्वारा प्रस्तुति दी। इस शुभ अवसर पर तेरापंथ सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गजराज बोथरा, पूर्व अध्यक्ष संजय बोथरा, अणुव्रत समिति के मंत्री भूपेन्द्र ने भावसुमनों को अर्पित किया।