तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

संस्थाएं

तेरापंथ महिला मंडल के विविध आयोजन

तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा द्वारा साध्वी रतिप्रभा जी के सान्निध्य में तप अनुमोदना कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री रेखा बालड़ ने बताया कि आचार्यश्री महाश्रमणजी के संयम पर्याय के 50 वर्ष की संपन्नता पर दीक्षा कल्याण महोत्सव के अंतर्गत तप अनुमोदना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला संकलेचा ने आशादेवी गोलेच्छा की मासखमण, दीपिका सालेचा की पंद्रह और बाबूलाल देवता के नौ की तपस्या का उल्लेख करते हुए सभी तपस्वियों के तप की अनुमोदना की। महिला मंडल की बहनों द्वारा सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर साध्वी रतिप्रभा जी ने विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण जी ने जीवन भर उपशम की साधना की है इसलिए उनका आभा मंडल अति पवित्र है। तपस्या से व्यक्ति अपने पूर्व संचित अशुभ कर्मों को नष्ट कर सकता है। आशादेवी गोलेच्छा ने मासखमण की तपस्या करके गोलेच्छा परिवार एवं महिला मंडल को भी गौरवान्वित किया। साध्वी कलाप्रभाजी ने कहा कि तपस्या में अनंत शक्ति होती है जो तपस्या करता है उनका शरीर स्वस्थ व निरोग रहता है। साध्वी पावनयशाजी ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमणजी एक अमृत पुरुष हैं उन्होंने कोई विशेष तपस्या तो नहीं की है लेकिन गुरु और संयम के प्रति उनका समर्पण भाव अनूठा है। कार्यक्रम का संचालन साध्वी मनोज्ञयशा जी ने किया।