महिला मंडल का रजत जयंती समारोह

संस्थाएं

महिला मंडल का रजत जयंती समारोह

तेरापंथ महिला मंडल बरहमपुर का रजत जयंती समारोह नवनिर्मित तेरापंथ भवन, मुर्शिदाबाद में आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या समणी नियोजिका मधुरप्रज्ञाजी, समणी शुभप्रज्ञाजी तथा समणी मननप्रज्ञाजी के सान्निध्य में हुआ। समणी जी द्वारा उच्चारित नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्थानीय मंडल की बहनों द्वारा स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण हुआ। अध्यक्ष अंजू गुलगुलिया ने उपस्थित सभी का स्वागत किया। सभी गणमान्य अतिथियों का सम्मान स्थानीय महिला मंडल के वरिष्ठ एवं पूर्व अध्यक्ष, मंत्री द्वारा किया गया।
बंगाल प्रभारी संगीता बाफना ने महिला मंडल को रजत जयंती वर्ष की शुभकामना देते हुए शाखा मंडल के लिए निर्देशित बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। बंगाल प्रभारी अनुपमा नाहटा ने महिला मंडल को 25 वर्षों के स्वर्णिम काल की बधाई देते हुए शुभेच्छा मोमेंटो का वाचन किया। अभातेममं ट्रस्टी डॉ सूरज बरड़िया ने अपने वक्तव्य में मंडल के शुभ भविष्य की मंगल कामना की और कहा हमें ज़्यादा से ज़्यादा युवती बहनों को जोड़ने का प्रयास करते हुए संघ एवं संघपति के लिए पूर्ण समर्पित रहना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा प्रेषित शुभेच्छा मोमेंटो अभातेममं सदस्यों ने स्थानीय अध्यक्ष व मंत्री को प्रदान किया। पूजा बैंगानी ने प्रोजेक्टर पर पिछले 25 सालों की महिला मंडल की स्मृतियों को दिखाया तथा मंडल द्वारा किए गए विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी भी दी। ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई। बरहमपुर महिला मंडल के विगत अध्यक्ष एवं मंत्री सभी पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्वज्ञान भाग 6 में ऑल इंडिया प्रथम स्थानीय सदस्य सुषमा गुलगुलिया का सम्मान भी किया गया।
समणी निर्देशिका मधुरप्रज्ञा जी ने कहा कि यहाँ की बहनें सक्रिय व संस्कारी हैं उन्हें मुखरित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में बृहद कोलकाता एवं साउथ बंगाल ज्ञानशाला की आंचलिक संयोजिका प्रेमलता चौरडिया एवं सहसंयोजक संजय पारख, साउथ कोलकाता, सैंथिया, घुसकूड़ा, बेलडांगा तथा दुर्गापुर महिला मंडल के पदाधिकारीगण, बोलपुर की बहनें, स्थानीय समता महिला मंडल, दिगंबर समाज महिला मंडल, मारवाड़ी समाज बरहमपुर एवं सभा संस्थाओं के वरिष्ठ पदाधिकारियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री वर्षा छाजेड़ ने किया।