पांच दिवसीय कन्या मंडल चेतना शिविर

संस्थाएं

पांच दिवसीय कन्या मंडल चेतना शिविर

नोखा। कन्याओं का जीवन संयमशील, श्रमशील, सहिष्णुतामय व विवेक संपन्न हो। एक कन्या आगे चलकर महिला का जीवन जीती है। संस्कार संपन्न कन्या घर का उत्थान करती है। ये उद्गार 'शासनगौरव' साध्वी राजीमतीजी ने कन्या चेतना शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में कहे। साध्वीश्री ने आगे कहा कि आत्मा के स्वरूप को पहचानें, गलत कार्य न करें और धर्म, पाप, पुण्य, निर्जरा को समझें। साध्वी पुलकितयशाजी, साध्वी प्रभातप्रभाजी ने कन्या को लक्ष्मी, दुर्गा, सरस्वती बताते हुए संस्कारिक जीवन जीने की प्रेरणा दी। सभा मंत्री मनोज घीया ने सभी का स्वागत किया। किट वितरण एवं आभार ज्ञापन महिला मंडल अध्यक्ष सुमन मराठी एवं पुष्पा पारख ने किया। सभा अध्यक्ष शुभकरण चोरड़िया, उपाध्यक्ष लाभचंद छाजेड़, इंदरचंद बैद आदि उपस्थित रहे।