महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई मधुर वार्ता

संस्थाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हुई मधुर वार्ता

उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनि कमलकुमार जी की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता हुई, जिसे मुख्यमंत्रीजी ने सकारात्मक रूप में लिया। मुनिश्री ने कहा कि सद्भावना, नशा मुक्ति और नैतिकता का भव्य प्रचार होना चाहिए, जिससे मानवीय गुणों का विकास हो और घर-घर में हर्षोल्लास हो। मुनिश्री ने आगे कहा कि मैंने कुछ दिन पूर्व न्यूज पेपर में पढ़ा कि स्कूलों में बच्चों को भोजन के साथ अंडे दिए जाएं। इस पर आपको चिंतन करना चाहिए। हमारा देश ऋषि प्रधान है। माननीय प्रधानमंत्री मोदीजी ने जी-20 कार्यक्रम में विदेश से आए विशिष्ट महानुभावों को शाकाहारी भोजन परोसा, इससे भारत देश की गरिमा बढ़ी। परंतु बच्चों को अगर प्रारंभ से ही अंडे खाना सीखा दिया जाएगा तो हमारी संस्कृति की सुरक्षा कैसे रह पाएगी? मुनिश्री की बात को सुनकर मुख्यमंत्री महोदय ने कहा- इस पर चिंतन करके अन्य पौष्टिक पदार्थ पर ध्यान दिया जा सकता है। मुनिश्री ने कहा- हम आचार्यश्री महाश्रमण जी के शिष्य हैं। उनका इस वर्ष का चातुर्मास सूरत महावीर यूनिवर्सिटी में है। अगर आप एक बार दर्शन प्रवचन का लाभ लें तो अति उत्तम होगा। इस अवसर पर महाराष्ट्र की गृहसचिव श्रीमती सुजाता सोनिक से भी वार्तालाप हुआ।