आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की परिसम्पन्नता पर विविध आयोजन

संस्थाएं

आचार्यश्री महाश्रमण जी के दीक्षा कल्याण वर्ष की परिसम्पन्नता पर विविध आयोजन

ओसवाल भवन में आचार्यश्री महाश्रमणजी का 50वां दीक्षा दिवस मनाया गया। महिला मंडल द्वारा 'महाश्रमण अष्टकम' एवं अणुव्रत गीत के संगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सिवांची मालाणी तेरापंथ संस्थान अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा ने कहा कि आचार्यश्री महाश्रमण में विलक्षण प्रतिभा है। वे महान दार्शनिक हैं और कुशल प्रशासक के रूप में तेरापंथ धर्मसंघ को संभाल रहे हैं, उनका पूरा जीवन तप और अध्यात्म के रंग में रंगा हुआ है। तेरापंथ सभा के नव निर्वाचित अध्यक्ष भूपतराज कोठारी ने आचार्य महाश्रमणजी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। तेरापंथ सभा के निवर्तमान अध्यक्ष ऊषभराज तातेड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा, माणकचन्द संकलेचा, संपतराज चौपड़ा, अशोक प्रदीप, पवन छाजेड़, प्रवीण भंसाली, चंदादेवी चौपड़ा, मोहिनी देवी संकलेचा, पुष्पादेवी बुरड़, जागृति ढ़ेलडिया सहित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। अभयमती डोसी के नेतृत्व में ज्ञानशाला बालक-बालिकाओं द्वारा सुंदर नाटक की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया। तेरापंथ सभा, अणुव्रत समिति, तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ युवक परिषद, किशोर मंडल, कन्या मंडल, ज्ञानशाला परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित थे।