किशोर मंडल की नई टीम की घोषणा

संस्थाएं

किशोर मंडल की नई टीम की घोषणा

दक्षिण, मुंबई। आचार्य महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल के आचार्य तुलसी सभागृह में दक्षिण मुंबई तेरापंथ किशोर मंडल की नई टीम का गठन हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मंगलाचरण से हुआ। किशोर मंडल सयोजक हर्ष सिंघवी ने गत वर्ष में किशोर मंडल द्वारा हुई गतिविधियों एवं अपने अनुभवों का वर्णन किया। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष नितेश धाकड़ ने किशोर मंडल द्वारा किए हुए कार्यों की अनुमोदना की। गणपत डागलिया ने किशोर मंडल के सदस्यों द्वारा गुरुदेव के पदार्पण के समय किए हुए प्रशंसनीय कार्यों से अवगत कराया। तेयुप अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया ने किशोर मंडल की नई टीम की घोषणा की, जिसमें संयोजक दिशान राज सिंघवी, सह संयोजक वंश राकेश श्रीश्रीमाल और अर्थ राठौड़ बने।