
गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला-मडंल निर्देशानुसार शिवकासी महिला मंडल द्वारा विसर्जन दिवस कार्यशाला का आयोजन किया गया। 'मौलिकता रहे सुरक्षित परिवर्तन सदा अपेक्षित' कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल द्वारा नमस्कार महामंत्र, तुलसी अष्टकम और प्रेरणा गीत से हुआ। उपस्थित बहनों ने गुरुदेव तुलसी के प्रति अपनी श्रद्धा अभिव्यक्ति दी। गुरुदेव तुलसी ने खुली आंखों से सपने देखे और उन्हें साकार भी कर दिखाया एवं संघ को एक नई ऊंचाई प्रदान की। महिला मंडल की बहनों ने मिलकर गुरुदेव तुलसी का जाप किया और सभी ने त्याग प्रत्याख्यान भी किए।