गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

अभातेममं के निर्देशानुसार टिटिलागढ़ महिला मंडल ने गुरुदेव श्री तुलसी के 28वां महाप्रयाण दिवस को विसर्जन दिवस के रूप में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ स्नेहा जैन एवं पूजा जैन के तुलसी अष्टकम् के संगान के साथ हुआ। अध्यक्ष बॉबी जैन ने सभी का स्वागत किया। महिला मंडल ने प्रेरणा गीत का संगान एवं गुरुदेव से तुलसी की स्मृति में 2 मिनट का जाप किया। नगर पालिका अध्यक्ष ममता जैन ने नारी को घुंघट से निकाल कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए गुरुदेव श्री तुलसी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात ‘मौलिकता रहे सुरक्षित परिवर्तन सदा अपेक्षित’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता की शुरुआत की गई जिसमें 8 बहनों ने भाग लिया। विधायक नवीन जैन ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी बहनों को पुरस्कृत किया। 15 बहनों ने चार प्रकार के त्याग का संकल्प लिया। सुंदरी जैन एवं संतोष जैन ने अपनी सुमधुर गीतिका प्रस्तुत की। नवनिर्वाचित विधायक नवीन जैन को स्थानीय सभा एवं महिला मंडल के द्वारा सम्मानित किया गया । महिला मंडल की मंत्री दीपिका जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।