गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

अभातेममं के निर्देशानुसार कांटाबांजी तेरापंथ महिला मंडल द्वारा ‘विसर्जन दिवस’ समणी निर्देशिका जिनप्रज्ञा जी और समणी क्षांतिप्रज्ञा जी के सानिध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन में मनाया गया। महिला मंडल द्वारा तुलसी अष्टकम् से मंगलाचरण किया गया। तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष संजय जैन ने आचार्य तुलसी पर सुमधुर गीत का संगान किया। महिला मण्डल ने विसर्जन गीत का संगान किया। समणी जिनप्रज्ञाजी ने कहा- गुरुदेव तुलसी ने तेरापंथ धर्मसंघ को नई ऊंचाईयां दी। प्रेक्षाध्यान, अणुव्रत आदि जैन-धर्म के मौलिक तत्व को नव कलेवर प्रदान किया, जिससे सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण हुआ। जैन-धर्म के मौलिकता को अक्षुण्ण रखते हुए तुलसी-महाप्रज्ञ युग ने नव-नव आयाम दिए। भाषण प्रतियोगिता में महिला मंडल की बहनों के साथ तेरापंथ सभा एवं तेयुप सदस्यों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता के विजेता – प्रथम - स्मिता जैन और रितु जैन, द्वितीय - मनीषा जैन, तृतीय - सुमित जैन को पुरस्कृत किया गया। महिला मंडल से पूजा जैन ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव रितु जैन ने किया।