गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

अभातेममं के निर्देशानुसार नवरंगपुर महिला मंडल द्वारा गुरुदेव श्री तुलसी का 28वां महाप्रयाण दिवस विसर्जन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तुलसी अष्टकम से किया गया। तारा देवी सुराणा ने सभी का स्वागत किया। बिंदिया जैन ने सुंदर गीतिका का संगान किया। सभी बहनों द्वारा 10 मिनट का सामूहिक जप किया गया। तत्पश्चात 'मौलिकता रहे सुरक्षित, परिवर्तन सदा अपेक्षित' विषय पर मंडल की बहनों ने अपने विचार व्यक्त किये। अध्यक्ष बॉबी जैन ने गुरुदेव तुलसी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ कहा आचार्य बनते ही आपने साध्वी गण का विकास किया। रूढ़िवाद, अंधविश्वास, दहेज प्रथा, बाल विवाह, जात-पात जैसे नकारात्मक प्रथाओं को दूर कर सुव्यवस्थित मर्यादाओं को समझाया। अंत मे रीना जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।