गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

संस्थाएं

गणाधिपति पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस पर विविध आयोजन

गुरुदेव तुलसी का 28वां महाप्रयाण दिवस 'विसर्जन दिवस' के रूप में तेरापंथ भवन में आयोजित किया गया। नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बहनों ने तुलसी अष्टकम व जप से वातावरण को मंगलमय बना दिया। उपाध्यक्ष सपना बालड़ ने सभी का स्वागत किया। अभातेममं कार्यकारिणी सदस्य जयश्री जोगड़ ने कषायों के विसर्जन और ममत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।