“श्री उत्सव” का भव्य आयोजन

संस्थाएं

“श्री उत्सव” का भव्य आयोजन

साउथ हावड़ा। तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित 'श्री उत्सव - एक कदम स्वालम्बन की ओर' का शुभारंभ जैन संस्कार विधि से हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अरूप राय एवं संयोजिका संगीता बाफना द्वारा हुआ। मंडल अध्यक्ष चंद्रकांता पुगलिया ने सभी का स्वागत किया। विधायक अरुप राय ने कार्यक्रम को महिलाओं के विकास का बहुत सुन्दर कार्य बताया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी गण ने शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री उत्सव प्रदर्शनी में कुल 24 स्टॉल लगाए गए। कन्यामंडल द्बारा ज्ञानवर्धक एव मनोरंजक गेम खिलाए गए। अन्य समाज की बहनों ने भी विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए। प्रदर्शनी में लगभग 800 आगन्तुक आए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री रेखा बेगानी ने किया।